अर्जेटीना के जनरल लेवाले के किसान प्रेडो मार्टिन उरेटा ने अपनी पत्नी ग्रेसिएला की याद में पेड़ों से एक विशाल गिटार बनाया है। इसके लिए उन्होंने सात हजार सायप्रेस और नीलगिरी के पेड़ इस्तेमाल किए हैं। 70 साल के प्रेडो बताते हैं कि ग्रेसिएला की 25 साल की उम्र में 1977 में मौत हो गई थी। तभी से वे उनके लिए कुछ अनोखा बनाना चाहते थे।
1960 के दशक में प्रेडा यूरोप का दौरा कर देश लौटे थे। यूरोप में उन्होंने काफी समय कलाकारों और क्रांतिकारियों के साथ गुजारा था। यहां 28 साल के प्रेडा की नजर 17 साल की ग्रेसिएला पर पड़ी। पहली नजर में ही उन्होंने तय कर लिया की बाकी जिंदगी इसी के साथ गुजारनी है।
दोनों ने शादी कर ली और पूरी तरह एक-दूसरे को समर्पित हो गए। एक बार फ्लाइट के दौरान ग्रेसिएला की नजर एक फार्म पर पड़ी और वे अपने लिए एक गिटार शेप का फार्म डिजाइन करने पर चर्चा करने लगीं। उन्हें गिटार बहुत पसंद था।
फिर भी उस समय प्रेडा अपने काम में व्यस्त रहे और उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ये बात यहीं पर अधूरी रह गई और 1977 में ग्रेसिएला की मौत हो गई। इतने बड़े सदमे के साथ प्रेडा को हमेशा अफसोस होता था कि उस दिन उन्होंने पत्नी की गिटार वाली बात क्यों नहीं सुनी। फिर उन्होंने ये गिटार शेप फार्म बनाने के लिए कई डिजाइनर्स से चर्चा की, लेकिन किसी ने भी इस प्रोजेक्ट में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद उन्होंने खुद सही अनुपात में इसका डिजाइन तैयार किया और फिर डिजाइन के अनुसार पेड़ लगाए।
No comments:
Post a Comment